बुधनी में वन विभाग ने फर्नीचर कारखानों पर छापा मार कर सागौन की अवैध लकड़ी की जब्त

बुधनी। वन विभाग की छापामार कार्यवाही से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. लगातार हो रही सागौन की अवैध कटाई और चोरी को लेकर अब वन विभाग एक्शन मोड में आ गया है. विभाग ने चोरी की लकड़ी खरीदने वाले फर्नीचर व्यवसाइयों पर छापामार कार्रवाई शुरू कर दी है. वन विभाग ने फर्नीचर कारखानों पर छापेमारी की. इस दौरान अधिकांश दुकानों में ताले लटके मिले, जिससे संदेह और गहरा गया. कार्रवाई के दौरान विभाग ने 25 नग सागौन की जब्त की. वहीं मंगलवार को 15 नग सागौन की अवैध लकड़ी और बरामद की गई. अब तक कुल आठ फर्नीचर कारखानों पर कार्रवाई की जा चुकी है. तो वहीं बुधवार को भी छापामार कार्रवाई की गई. वन परिक्षेत्र अधिकारी राजित द्विवेदी ने बताया कि निरंतर जारी रहेगी.

Next Post

जमोनिया तालाब ने उगला जेल प्रहरी का शव 

Wed Nov 5 , 2025
सीहोर। मंगलवार की शाम जमोनिया तालाब पर नहाने के दौरान डूबे जेल प्रहरी का शव अगले दिन बुधवार की दोपहर तालाब से बरामद किया गया है. मंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार जिला जेल में पदस्थ […]

You May Like