युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्रातंर्गत मोहरिया कैफे के सामने बीती रात राजीव नगर मोहरिया निवासी 26 वर्षीय दिलशाद ने जैसे ही मोह. हसल और उसके दो साथियों से बुलट गाड़ी हटाने कहा तो तीनों ने विवाद करना शुरु कर दिया। इसके बाद मोह. हसल और उसके साथियों ने दिलशाद के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी बीच हसल ने चाकू से हमला कर दिलशाद की वायीं भुजा और पैर में चोट पहुंचा दी और मौके से भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Next Post

कार की टक्कर से दो घायल

Sun May 17 , 2026
जबलपुर। मझौली पुलिस ने बताया कि कटंगी बेलखाड़ू निवासी इरशाद अंसारी अपने भाई शहजाद व साथ में काम करने वाले कमल रैदास, आसिफ अंसारी के साथ लोडिंग वाहन में टैंट का सामान लोड कर ग्राम बिछिया जा रहे थे। जैसे ही वे बचैया मेन रोड ग्राम मोहनिया के बीच रूक-कर […]

You May Like