सीधी: शिक्षक दिवस के अवसर पर सीधी जिले के लिए गौरव का क्षण है। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए जिले से दो शिक्षकों का चयन किया गया है।
इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर के प्राथमिक शिक्षक राकेश कुमार द्विवेदी तथा शासकीय हाईस्कूल बम्हनी के माध्यमिक शिक्षक सतीश कुमार पाण्डेय शामिल हैं। दोनों शिक्षकों ने नवाचार, समर्पण और विद्यार्थियों के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों से विद्यालयी शिक्षा को नई दिशा दी है।
राकेश कुमार द्विवेदी और सतीश कुमार पाण्डेय का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन सीधी जिले के लिए गौरव का विषय है। दोनों शिक्षकों के प्रयास बताते हैं कि नवाचार और संवेदनशीलता के साथ किए गए प्रयास विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि के साथ उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व और विद्यालय से जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। शिक्षक दिवस पर उनकी यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
