जमोनिया तालाब ने उगला जेल प्रहरी का शव 

सीहोर। मंगलवार की शाम जमोनिया तालाब पर नहाने के दौरान डूबे जेल प्रहरी का शव अगले दिन बुधवार की दोपहर तालाब से बरामद किया गया है. मंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

जानकारी के अनुसार जिला जेल में पदस्थ प्रहरी अजय पठारिया बीती शाम एक महिला आरक्षक के साथ जमोनिया तालाब घूमने गया था. बताया जाता है कि जब वह तालाब में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया. महिला आरक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से जेल प्रहरी की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने भी रात तक सर्चिंग अभियान चलाया था. बुधवार की सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ ने तालाब में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया. दोपहर में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ गोताखोर पानी में उतरे तो उन्हें अजय का शव तलहटी में नजर आया. शव को बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंपा गया. मंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

हाईकोर्ट के न्यायाधीश विशाल मिश्र बने मैन ऑफ द मैच

Wed Nov 5 , 2025
जबलपुर। जिला अधिवक्ता संघ जबलपुर के तत्वाधान में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ जबलपुर एवं हाई कोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन जबलपुर के सहयोग से 16-वां एडवोकेट्स प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश संजीव सचदेवा, न्यायधीश विवेक अग्रवाल एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णमूर्ति […]

You May Like