जमीन विवाद में मारी बीयर बोतल, फूटा सिर

इंदौर: पारिवारिक जमीन विवाद में देर रात राजेंद्र नगर क्षेत्र में कहासुनी मारपीट में बदल गई. गुस्से में एक युवक ने रिश्तेदार पर बीयर की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी निरज बिरथरे ने बताया कि घटना मार्तंड नगर स्थित एक मकान की है, 45 वर्षीय शंभू मेढा निवासी लेबड़, धार अपनी मां रुकमणीबाई से मिलने घर आया था.

इस दौरान उसने अपने भाई बबलू मेढा की पत्नी रामकन्याबाई और भतीजों सचिन व विशाल से जोबट की जमीन को लेकर चर्चा की. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा और सभी ने मिलकर शंभू को गालियां देना शुरू कर दिया. शंभू के मना करने पर आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी. इसी दौरान सचिन ने बीयर की बोतल उठाकर शंभू के सिर पर मार दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया. पुलिस ने शंभू की रिपोर्ट पर आरोपियों रामकन्याबाई, बबलू, सचिन और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया है. घायल का उपचार कराया जा रहा हैं, प्राथमिक जांच में विवाद की जड़ जोबट की जमीन बताई जा रही है.

Next Post

विशाल जेठवा ने मार्टिन स्कॉर्सेसी से ‘नमस्ते’ के साथ मुलाकात की

Mon Nov 10 , 2025
मुंबई, 10 नवंबर (वार्ता) अभिनेता विशाल जेठवा के लिए न्यूयॉर्क में महान निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी से मुलाकात करना, किसी सपने से कम नहीं था, जब वे भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री होमबाउंड के अमेरिकी अभियान के लिए वहां मौजूद थे। यह मुलाकात होमबाउंड की एक खास स्क्रीनिंग में हुई, जो […]

You May Like