108 संचालन कंपनी द्वारा एम्बुलेंस कर्मचारी को किया गया पद से पृथक

रीवा। कलेक्टर ने मीडिया के माध्यम से प्रसारित समाचार पर तत्काल संज्ञान लिया है. बजरंग नगर कालोनी के पास एक व्यक्ति अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया और वहां उपस्थित लोगों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गयी. एम्बुलेंस तो पहुंची लेकिन उस पर उपस्थित मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर शुक्ला मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय लोगों से बहस करने लगा और मरीज को मौके पर छोडक़र चला गया. कलेक्टर ने सीएमएचओ को तत्संबंध में एम्बुलेंस कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये. सीएमएचओ द्वारा राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के मिशन संचालक को अवगत कराया गया. उक्त प्रकरण में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश 108 संचालन कंपनी को दिये गये. 108 संचालन कंपनी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एम्बुलेंस कर्मचारी, मेडिकल टेक्नीशियन सुधीर कुमार शुक्ला को पद से पृथक कर दिया गया है.

Next Post

चलती आटो से महिला का मंगलसूत्र लूट कर भागा बदमाश

Thu Feb 26 , 2026
रीवा। मऊगंज जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेडुआ के समीप चलती ऑटो से महिला का मंगलसूत्र लूटने का मामला प्रकाश में आया है. आरोपी मौके से फरार हो गया है पीडि़ता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है. घटना के संबंध में पीडि़ता शीला देवी साकेत […]

You May Like