चलती आटो से महिला का मंगलसूत्र लूट कर भागा बदमाश

रीवा। मऊगंज जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेडुआ के समीप चलती ऑटो से महिला का मंगलसूत्र लूटने का मामला प्रकाश में आया है.

आरोपी मौके से फरार हो गया है पीडि़ता ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है. घटना के संबंध में पीडि़ता शीला देवी साकेत निवासी लौरी नंबर दो थाना गढ़ जिला रीवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिवस वह ऑटो से अपने मायके ढेरा जा रही थी. महिला के मुताबिक ऑटो में एक व्यक्ति और सवार था जो नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लेडुआ के समीप ऑटो रुका कर उतरा इसी दौरान जैसे ऑटो चली तो आरोपी ने महिला का मंगलसूत्र लूट लिया और वहीं पर खड़ी बाइक को लेकर भाग निकला. महिला ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई है वहां पर पहले से ही आरोपी की मोटर साइकिल खड़ी थी जिससे वह भाग निकला. महिला द्वारा घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.

Next Post

नियमों का पालन नहीं करने वालों के लायसेंस होंगे सस्पेंड

Thu Feb 26 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. कलेक्टर ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी […]

You May Like