वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ हमले को लेकर ग्रामीणों को किया गया सतर्क

सागर: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र अंतर्गत पटना मोहली गांव में 32 वर्षीय सुदामा यादव पर 22 जून की सुबह लगभग 6 बजे उनके खेत में बाघ ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। श्री सुदामा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आवाजें लगाईं, जिससे बाघ जंगल की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय बीट गार्ड एवं अन्य वनकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल सुदामा को रहली शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हमले में श्री सुदामा के हाथ एवं कमर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार हेतु सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वन विभाग द्वारा पटना मोहली गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की समझाइश दी जा रही है

Next Post

फीफा वर्ल्ड कप में हालैंड और एम्बाप्पे का जलवा, शानदार प्रदर्शन कर नॉर्वे और फ्रांस ने नॉकआउट राउंड में बनाई अपनी जगह

Tue Jun 23 , 2026
न्यू जर्सी | फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I मुकाबले में अर्लिंग हालैंड के शानदार दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से मात देकर राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। हालैंड टूर्नामेंट में अब तक कुल चार गोल कर चुके हैं और ‘गोल्डन बूट’ की रेस […]

You May Like