
भोपाल। राजधानी में बुधवार को क्राईम ब्रांच पुलिस ने तीन आरोपियों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपियों से दो किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया. जिसकी कीमत बाजार में लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है. थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अशोक मरावी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने दल गठित कर आरोपियों की घेरा बंदी की. आरोपियों में एक महिला और दो पुरुष भीम नगर फायर बिग्रेड कार्यालय के पास दिखाई दिए. दोनों आरोपियों की पुलिस ने तलाशी ली जिनके पास नशीला पदार्थ गांजा पाया गया . उनसे पूछताछ में महिला ने अपना नाम रेखा सिंह पति विजेन्द्र सिंह उम्र-45 साल नि0 वल्लभ नगर वार्ड, दूसरे आरोपी ने दिनेश पिता अनोखी लाल कीर उम्र-23 साल नर्मदापुरम .3 विनोद बंगाली पिता सपन घोष उम्र 28 वर्ष भीम नगर थाना अरेराहिल्स बताया. आरोपिया रेखा सिंह, एवं आरोपी दिनेश कीर के पास मिली एक बोरी में 2. किलो 400 ग्राम गांजा पाया गया. है उक्त गांजे को जब्त कर तीनों आरोपियों केखिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.
