
छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प के साथ छिन्दवाड़ा से सिवनी, जबलपुर, कटनी होते हुए मैहर तक 375 किलोमीटर की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा 01 जुलाई को दोपहर में शुरू कर दी है। 14 दिन की यह पदयात्रा 14 जुलाई को मैहर में संपन्न होगी। सांसद बंटी विवेक साहू बारिश के मौसम में सैंकड़ों गांवों, कई शहरों एवं जंगलों से होते हुए अपने दृढ़ संकल्प के साथ में छिंदवाड़ा से मैहर तक की इस 375 किमी की 14 दिवसीय पदयात्रा को पूरा करेंगें। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू मार्ग में पडऩे वाले गांवों और कस्बों में वरिष्ठजनों एवं माताओं से पदयात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहे है। पदयात्रा शुरू करने के पूर्व सांसद श्री साहू ने संत और पूजारियों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
धार्मिक पदयात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत ००००००००
बुधवार को सांसद निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में पांढुर्णा राजना आश्रम के विवेक जी महाराज की प्रमुख मौजूदगी और मार्गदर्शन में विधिवत पूजा अर्जना कर सांसद बंटी विवेक साहू ने अपनी छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा शुरू की। उक्त 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा के दौरान पदयात्रा के पहले दिन सांसद श्री साहू ने अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ में श्री रामेष्वर धाम सिहोरामाल तक 22 किमी की पदयात्रा पूरी की। इस दौरान छिन्दवाड़ा से लेकर श्री रामेष्वर धाम सिहोरामाल तक जगह-जगह सामाजिक व व्यापारी संगठनों, विभिन्न समाजसेवियों, मार्ग में स्थित विभिन्न दुकानों व शोरूमों के संचालकों ने पदयात्रा का स्वागत किया।
सांसद ने मंदिरों में टेका माथा ००००००००
अपनी 14 दिवसीय पदयात्रा शुरू करने के पहले सांसद बंटी विवेक साहू सहपरिवार दादाधुनी वाले मंदिर चारफाटक पहुंचे जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। अपनी पदयात्रा की शुरूआत परासिया रोड स्थित हनुमान मंदिर से करने के बाद सांसद श्री साहू सैकड़ों पदयात्रियों के साथ सिवनी रोड पर स्थित लालबाग चौक में कालीमंदिर, चारफाटक के पास स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गुरूद्वारा, रेलवे स्टेशन के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में माथा टेकते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।
