थाना बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम पिपरौधा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दमोह। थाना बटियागढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिपरौधा में पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी रश्मि को मायके से विदा न करने की बात पर से ससुर रमेश रैकवार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बीच-बचाव करने आई प्रार्थिया गंगा रैकवार पर भी आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गले पर कुल्हाड़ी से घातक वार किया।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 255/26 दर्ज कर धारा 103(1), 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार पतारसी के दौरान आरोपी को दिनांक 15 सितंबर 2026 को ग्राम बक्सवाहा बस स्टैंड (जिला छतरपुर) से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद उर्फ गोठल पिता लूले रैकवार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम लिड़ाई बम्होरी, थाना बटियागढ़, जिला दमोह

सराहनीय भूमिका

उक्त अंधे कत्ल के आरोपी को त्वरित कार्रवाई कर पकड़ने में थाना प्रभारी बटियागढ़ निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना बटियागढ़ व चौकी केरबना के समस्त स्टाफ की सराहनीय व उल्लेखनीय भूमिका रही।

Next Post

आर्मी जिम में बिजली चोरी का खुलासा

Wed Sep 16 , 2026
दमोह।विद्युत चोरी के खिलाफ विद्युत वितरण कंपनी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में दमोह शहर के धगट चौराहा में स्थित आर्मी जिम में विद्युत चोरी का मामला सामने आया है। अधीक्षण अभियंता दमोह वृत्त के निर्देशन में कार्यपालन अभियंता मोतीलाल साहू द्वारा टीम गठित कर दमोह शहर के […]

You May Like