चावल में साप्ताहिक गिरावट, दालों खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 31 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव गिर गया। गेहूं और चीनी के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे जबकि खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 12 रुपये टूटकर सप्ताहांत पर 3,837 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे का भाव छह रुपये बढ़कर 3,278 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान मसूर दाल की औसत कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। चना दाल 21 रुपये और 13 तुअर दाल 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल 29 रुपये और मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

बीते सप्ताह सरसों तेल की कीमत 91 रुपये और सोया तेल की 47 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 12 रुपये और सूरजमुखी तेल सात रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल 19 रुपये और मूंगफली तेल 11 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। चीनी में कमोबेश टिकाव रहा।

 

Next Post

इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत

Sun May 31 , 2026
इबोला आउटब्रेक ने कांगो में एक नया स्वास्थ्य आपातकाल ला दिया है। इसके बुंडिबुग्यो स्ट्रेन की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। WHO के अनुसार दुनिया परेशान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला आउटब्रेक को लेकर दुनिया के लिए एक बड़ी और डराने वाली चेतावनी जारी की […]

You May Like