ईटार पंचायत की बदहाल सड़क से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

देवसर : ग्राम पंचायत ईटार में एसजीएन स्कूल से चितरंगी मुख्य मार्ग एनएच-39 को जोड़ने वाली सड़क बारिश के दौरान लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ फैल जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विकास के दावों के बीच इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल स्थिति जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे नाली का निर्माण तो किया गया, लेकिन प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। इसके कारण पैदल चलने वाले और साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों को फिसलन भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एसडीओपी कार्यालय आवासीय कॉलोनियों, छात्रावास और गैस एजेंसी के समीप स्थित यह प्रमुख संपर्क मार्ग लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत, नालियों की सफाई तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन और विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Next Post

केरल के 11 ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी: उत्तरी तट पर ऊंची लहरों की चेतावनी

Fri Jul 31 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 31 जुलाई (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को केरल के 11 ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी से मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। ऑरेंज अलर्ट वाले ज़िलों में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड शामिल हैं। […]

You May Like