दिल्ली पुलिस ने आईएसआई से जुडे़ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके अहम कामयाबी हासिल की है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी कठुआ से लेकर उत्तर भारत के अन्य हिस्सों तक सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। देशभर में कुल नौ स्थानों पर ऐसे कैमरे लगाए जाने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि इसी तरह के एक नेटवर्क का पहले गाजियाबाद में भी भंडाफोड़ किया गया था।

जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल किसी आतंकी नेटवर्क के पैटर्न पर काम कर रहा था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।

 

Next Post

भूसा गोदाम में लगी आग

Fri Apr 10 , 2026
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम कैथरा में गुरूावर को एकभूसा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में गोदाम में काम कर रहा एक कर्मचारी धुएं के कारण बेहोश हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से भूसा धूं-धूंकर जलने लगा। मौके पर […]

You May Like