किराए की छूट समाप्त, अब लगेंगे पूरे पैसे
इंदौर: शहर में सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो रेल में यात्रा करने के लिए दोपहर से शाम तक सिर्फ 5 घंटे की नई समय सारणी तय कर दी गई है. इसके तहत अब मेट्रो दोपहर में 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी. साथ मेट्रो में किराए की जो रियायत यात्रियों को दी गई थी, वह भी समाप्त कर दी गई हैं.22 सितंबर यानि सोमवार से मेट्रो रेल कुल 5 फेरे लगाएगी।
ताजा समय सारणी के अनुसार मेट्रो गांधीनगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन के बीच सोमवार से शनिवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी और शाम 7 बजे तक चलेगी. इस दौरान हर एक घंटे में मेट्रो रेल का संचालन होगा। इसी तरह रविवार के दिन भी दोपहर 3 से 7 बजे के बीच मेट्रो रेल 5 घंटे ही चलेगी, लेकिन मेट्रो 5 की जगह 10 फेरे लगाएगी. मतलब हर आधा घंटे में सिर्फ रविवार के दिन चलेगी. मेट्रो रेल प्रशासन ने यात्रियों को किराए में दी जा रही छूट भी खत्म कर दी है. अब मेट्रो में सफर करने के स्टेशन 1 से 2 तक 20 रुपए और 3 से 5 स्टेशन तक 30 रुपए प्रति यात्री किराया लगेगा। उक्त दरें भी सोमवार यानी कल से लागू हो जाएगी.
