संगीत विश्वविद्यालय में तोड़फोड़, डांस विभाग के स्टूडेंट्स डर के साये में

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के इकलौते राजा मानसिंह संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के डांस विभाग मे घुसकर तोड़फोड़ करने और कुछ छात्राओं के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. कॉलेज का डांस विभाग घटना की पुष्टि कर रहा है जबकि विवि के रजिस्ट्रार इस घटना को मामूली बात बताकर नजर अंदाज कर रहा है. वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने भी विश्वविद्यालय पहुंचकर अफसरों से बात की.

इस घटना से स्टूडेंट दहशत में हैं. यह घटना कत्थक विभाग मे हुई. जहां शाम के समय कुछ छात्राएं डांस प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी वहां कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि उस समय मौजूद कुछ छात्राओं से भी बदतमीजी की गई. तोड़फोड़ मे टूटे कांच से भी वे घायल हुईं, लेकिन उन्हें चुप करा दिया गया. कत्थक डांस विभाग के प्रमुख अजित कश्यप ने बताया कि दूसरे दिन सुबह जब बच्चे पहुंचे तो दोनों क्लास के कांच टूटे और सामान बिखरा मिला.

कश्यप का कहना है कि बाहर से तो कोई आ नहीं सकता, इसलिए इसके पीछे विवि के लोग ही हो सकते हैं. हमने कुलगुरु और रजिस्ट्रार को बता दिया है. वे जांच करा रहे हैं. उधर विवि के रजिस्ट्रार अरुण चौहान इसे मामूली घटना बताते हुए इसे बेवजह तूल देने की बात कह रहे है. उनका कहना है कि छोटी बातों को तूल देने से विवि की छवि भी खराब होती है. ऐसा करना ठीक नहीं है. उनका कहना है. कांच कैसे टूटे इसकी जांच करवा रहे है. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी करेंगे.

Next Post

शिवपुराण कथा के चौथे दिन शिव विवाह का मनोहारी वर्णन, भव्य शिव बारात निकली

Sat Dec 27 , 2025
इटारसी। जमानी वालों की चाल स्थित वार्ड क्रमांक 22 में सरस्वती सेवा समिति एवं गृहलक्ष्मी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री शिवपुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथावाचक पं. देवेंद्र दुबे ने अपने ओजस्वी वाणी से भगवान शिव एवं माता […]

You May Like