बदनाम गली में चाकू के साथ पकड़ी गई लेडी डान शिल्पा

इंदौर. एमआईजी पुलिस ने थाना क्षेत्र की बदनाम गली से लेडी डान शिल्पा को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. दो दिन पूर्व उक्त लेडी ने खुद का जन्मदिन का केक चाकू से काटा था. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी शिल्पा परमार, निवासी बड़ी भमोरी, न्यू अंजनी नगर, इंदौर, को नेहरू नगर स्थित बदनाम गली में सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. थाना एमआईजी की सहायक उपनिरीक्षक नफीसा बानो को मुखबिर से सूचना मिली थी, इस पर उन्होंने मौके पर पहुंचीं और 3. 40 पर आरोपी को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम (25 आर्म्स एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

557 पुलिस जवान दिखाएंगे साहस

Tue Feb 18 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like