
ग्वालियर। ग्वालियर में पुजारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर मोर्चा खोल दिया है। उनका यह प्रदर्शन मुख्य रूप से मंदिरों की भूमि पर पुजारियों के अधिकार और प्रशासन द्वारा भूमि की नीलामी के विरोध में था। पुजारियों का आरोप है कि सरकार मठ-मंदिरों का सरकारीकरण कर रही है और उनकी जमीनों को नीलाम किया जा रहा है,
जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। वे मंदिरों और पुजारियों के लिए संरक्षण और पारंपरिक अधिकारों की बहाली की मांग कर रहे हैं। यह प्रदर्शन प्रदेश भर में पुजारियों द्वारा किए जा रहे।
