स्कूली बच्चों में फ्लोरिसिस बीमारी को डॉक्टरों ने परखा

सिलवानी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.एन. मांडरे के मार्गदर्शन में विकासखंड सिलवानी के जैथारी,फूलपुर,एवं छिंद ग्राम के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर की टीम में डॉ एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉ इमरान खान के साथ संयुक्त रूप से टीम द्वारा बच्चों का फ्लोरोसिस परीक्षण किया गया जिसमें कई बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से ग्रसित मिले ।जो बच्चे प्रभावित मिले उनका यूरीन सैंपल टेक्नीशियन डेनिस जार्ज के द्वारा लिया गया । जो बच्चे जिस जलस्रोत का पानी पी रहे हैं उनके पानी का सैंपल लिया गया। जिनकी जांच जिला फ्लोरोसिस लैब जिला चिकित्सालय रायसेन में की जाएगी ।साथ ही सभी संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया है।उनका आवश्यक उपचार के रूप में डॉक्टरों की टीम द्वारा कैल्शियम विटामिन सी एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई ।साथ ही डॉ भारती द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूल शिक्षकों,स्कूली बच्चों को विस्तार से फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में पेंपलेट पोस्टर के माध्यम से बताकर जागरूक किया एवं फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए। जिसमें बताया गया कि दवाइयों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में दूध दही एवं हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें पीने के पानी में 1 पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में ना करें ।अगर आप 1पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में करते हैं तो व्यक्ति फ्लोरोसिस बीमारी से ग्रसित हो सकता है।जिसमें तीन प्रकार के फ्लोरोसिस रोग हो सकते हैं।डेंटल फ्लोरोसिस, स्केलटन फ्लोरोसिस एवं नॉन स्केलटन फ्लोरोसिस रोग हो सकते हैं। इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण जनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ ,एएनएम, आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post

विधायक सुरेश राजे पानी के बीच धरने पर बैठ गए

Mon Jul 14 , 2025
ग्वालियर। डबरा में जलभराव और सीवर के पानी से उपजे संकट के विरोध में विधायक सुरेश राजे पानी के बीच धरने पर बैठ गए। 3 घंटे चले धरने के बाद पहुंचे एसडीएम और सीएमओ ने व्यवस्था बनाने और सफाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक सुरेश राजे ने धरना […]

You May Like