भैरव डूंगरी पर लगा भक्तों का तांता

शाजापुर, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहर में कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा. शहर के प्राचीन और रमणीय स्थल भैरव टेकरी पर हजारों भक्तों ने श्रद्घा के साथ भैरव बाबा के चरणों में माथा टेका. 999 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित भैरव डूंगरी की 511 सीढिय़ां चढक़र भक्त नगर कोतवाल के दर्शन करने पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. तो वहीं लालघाटी स्थित बापू की कुटिया पर पंच कुंडीय महायज्ञ की पूर्णाहूति हुई. बुधवार को आषाढ़ी पूर्णिमा पर घर-घर में भैरव महाराज की पूजा हुई. साथ ही कई स्थानों पर गुरु का पूजन भी किया गया. इसके लिए विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी. भंसाली मोहल्ला स्थित भैरव मंदिर पर पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना की गई. यहां सुबह भैरव महाराज का विशेष श्रृंगार कर पूजा की गई. उसके बाद हवन हुआ. वहीं शाम को महाआरती की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया. वहीं भैरव टेकरी पर भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा. यहां वर्ष में एक बार ही श्रद्घालु हजारों की तादात में पहुंचते हैं. बता दें सुबह करीब 6 बजे से ही भैरव डूंगरी के पुजारी द्वारा बाबा भैरव नाथ का अभिषेक कर श्रृंगार व पूजन किया. इसके बाद से ही वहां लोगों का आना शुरू हो गया और यह सिलसिला शाम तक जारी रहा, तो शाम को भी नगर कोतवाल के दरबार में भारी भीड़ जमा थी. शाम को भैरव डूंगरी पर बाबा भैरव नाथ की महाआरती कर पूजन-अर्चन किया गया. लालघाटी स्थित बापू की कुटिया पर गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा था. पांच दिवसीय यज्ञ में पंडित रोजाना सुख-समृद्धि के लिए आहुति दे रहे थे. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई. इस अवसर पर बापू की कुटिया पर हजारों की संख्या में भक्तजनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ लिया. शहर के नित्यानंद आश्रम, ब्रह्मकुमारी आश्रम पर भी गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया. वहीं नागनागनी रोड स्थित अखंड आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया. यहां शहरवासियों ने गुरु जी का आशीर्वाद लिया. सोमवारिया बाजार स्थित भैरव महाराज के मंदिर में भी व्यवसायियों द्वारा पूजा-अर्चना कर महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया.

Next Post

एंथनी फाउची ने संसदीय समिति के सामने कोविड-19 महामारी से जुड़े सवालों का जवाब देने से किया इनकार

Wed Jul 29 , 2026
वाशिंगटन, 29 जुलाई (वार्ता) अमरीका के पूर्व शीर्ष महामारी विशेषज्ञ एंथनी फाउची ने बुधवार को संसद की समिति के सामने कोविड-19 महामारी से जुड़े सवालों के जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। श्री फाउची ने सुनवाई के दौरान कहा, “संसद के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है और […]

You May Like