भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे बिस्फी एवं वजीरगंज विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने बिहार यात्रा से पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार इतिहास रचने जा रहा है।
इसमें प्रतिभागी बनने जा रहे सभी मतदाता बंधुओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लें।मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा भाजपा के प्रचार अभियान को मजबूती देने और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
