इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के भावना नगर के एक घर पारिवार विवाद ने उग्र रूप ले लिया। 17 वर्षीय अमन सिटोले ने पुलिस थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसकी मामी पूजा सोलंकी ने घर के सामने उसे और उसकी मां को अश्लील गालियां दीं। विरोध करने पर पूजा ने अपने भाइयों सुरेश, लखन और श्याम को मौके पर बुला लिया।
चारों आरोपियों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए अमन व उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोप है कि श्याम ने पत्थर से अमन के सिर के बाएं हिस्से पर वार कर घायल कर दिया, जबकि सुरेश और लखन ने हाथ-मुक्कों से हमला कर उसकी बाईं कोहनी व दाहिने घुटने में चोट पहुंचाई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
