पिस्टल बेचने आये मुरैना के 2 तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 5 मैगजीन बरामद

ग्वालियर: अवैध हथियार बेचने आये 2 तस्करों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने बेहटा पुल के पास उस वक्त पकड़ा जब वह ग्राहकों को इन हथियारों की डिलेवरी देने के लिये खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। दोनों तस्करों को हिरासत में लेकर क्राइम ब्रांच ने उनके पिट्ठू बैग से 32 बोर की 6 पिस्टल और 5 मैगजीन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अब पकड़े गये तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गये तस्करों से कई महत्वपूर्ण जानकारी व उसके अन्य साथियों के बारे पता चल सकेगा।

क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि हथियारों की तस्करी करने आए दो तस्करों को बेहटा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार भी बरामद हुए है। फिलहाल तस्करों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 3 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है साथ ही आपराधिक रिकार्ड भी चेक किया जा रहा है। पकड़े गए तस्कर अंकित शर्मा और शिवम तिवारी हैं। ये दोनों मुरैना के रहने वाले हैं।

एएसपी सुमन गुर्जर ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर अवैध पिस्टल डिलीवरी लेकर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अमित शर्मा, महाराजपुरा सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने दो टीमें बनाकर तस्करों को दबोचने के निर्देश दिए। जिस पर दो टीमों ने अलग-अलग इलाकों से संदेही चेक करना शुरू किए, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आए। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर ग्वालियर-झांसी बायपास सूरों बेहटा पुल के पास कच्चे रास्ते पर है और ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। इसका पता चलते ही दोनों टीमें बेहटा पुल पहुंची और तस्कर की तलाश सर्चिंग की तो मोटरसाइकिल पर एक युवक बैठा हुआ और दूसरा युवक खड़ा होकर बात करते हुए दिखाई दिया। दोनों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही अलर्ट दूसरी टीम ने उन्हें दबोच लिया।

Next Post

खबरीं तंत्र ध्वस्त: क्राइम ब्रांच की बैसाखियों पर थानों की पुलिस

Mon Feb 16 , 2026
अज़हर खान जबलपुर: शहर जब कोई बड़ी वारदात होती है तो थाने का वायरलेस गंूजने के साथ इसकी कायमी भी थाने में ही होती है लेकिन जब आरोपित को पकडऩे या अनसुलझे मामलों की गुत्थी सुलझाने की बात आती है तो थानों की पुलिस के खबरीं तंत्र ध्वस्त होने के […]

You May Like