मंत्री विजय शाह को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

खंडवा। हरसूद -खालवा क्षेत्र के विधायक और आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले मुकेश दरबार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। उसने लोगों को फोन करके भी कहा कि मंत्री को बता दें, उन्हें दो-तीन दिन और जिंदा रहना है।

इधर जैसे ही विजय शाह के समर्थकों को धमकी का पता चला उन्होंने आशापुर के पास हंगामा कर दिया। बहरहाल कलेक्टर एसपी खुद इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने शाह से समर्थकों को समझाने और प्रदर्शन करने से रोकने की अपील की है।

धमकी के पीछे के कारणों में यह बात सामने आई है कि मुकेश दरबार पर

9 केस चल रहे हैं। जो अधिकांश शाह से ही संबंधित हैं। वह इसकी पेशी पर आने-जाने से परेशान हो रहा है। जिससे उसका परिवार भी नहीं चल पा रहा है । यही वजह है कि वह चाहता है कि शाह केस वापस ले लें।उधर, धमकी के बाद मंत्री शाह की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उनके सरकारी बंगला और अन्य स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था में तब्दीली की गई है। इस बीच मंत्री शाह ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

Next Post

कल सीएम करेंगे जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण

Sat Mar 15 , 2025
राजगढ़,रविवार को जिला चिकित्सालय भवन, शोक स्मारक का लोकार्पण एवं विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और सारंगपुर विधायक गोतम टेटवाल ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। वहां मौजूद खामियों को दूर करने और आवश्यक […]

You May Like