कल सीएम करेंगे जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण

राजगढ़,रविवार को जिला चिकित्सालय भवन, शोक स्मारक का लोकार्पण एवं विभिन्न निर्माण कार्य का भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व शनिवार को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री और सारंगपुर विधायक गोतम टेटवाल ने अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। वहां मौजूद खामियों को दूर करने और आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए।

साथ ही कार्यक्रम स्थल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नपाध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा पदाधिकारी निर्मल जैन, शैलेष गुप्ता, श्याम मंडलोई, श्याम गुर्जर, साकेत शर्मा मनीष जोशी, कैलाश तंवर, दीपक नागर, दारा सिंह जाट सहित एसपी आदित्य मिश्रा, जिपं सीईओ महीप किशोर तेजस्वी, सीएमएचओ किरण वाडिवा, सिविल सर्जन नितिन पटेल, एएसपी आलोक शर्मा, एसडीओपी अरविंद सिंह राठौर, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

नाबालिग को बंधक बनाकर गैंगरेप

Sat Mar 15 , 2025
  *पानी में नशीली दवा पिलाई; होश आया तो दतिया से वापस ग्वालियर छोड़ गए* ग्वालियर। 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दतिया के दो युवकों ने पानी में नशे की दवा मिलाकर पिलाने के बाद गैंगरेप किया। नाबालिग पीड़िता वेडिंग इवेंट का काम करती है। कुछ दिन पहले […]

You May Like