सरवाइट स्कूल ने स्प्रिंगडेल स्कूल को 4 विकेट से हराया

नर्मदापुरम। गुप्ता ग्रांउड पर नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सांसद कप अंडर-19 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरा मैच सरवाइट स्कूल नर्मदापुरम और स्प्रिंगडेल स्कूल नर्मदापुरम के बीच खेला गया। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि स्कूल के नए प्रतिभावान बच्चों में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें तीसरा मुकाबला सरवाइव स्कूल एवं स्प्रिगडले स्कूल के मध्य खेला गया। सरव्हाइट स्कूल ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया वही बल्लेबाजी करने आई स्प्रिगडेल्स स्कूल की टीम निर्धारित 25 ओवर के मुकाबले में 18वे ओवर में ही 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें सर्वाधिक 28 रन दक्ष चौरे ने बनाए। सर व्हाइट स्कूल की ओर से अरमान ने तीन अभिराज ने तीन और शौर्य एवं वंश ने दो-दो विकेट हासिल किए। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरव्हाइट स्कूल की टीम ने अथर्व बजाज के 41 और शिवांश के 29 रनों की पारी की बदौलत मैच को 12वे ओवर में चार विकेट से जीतने में सफलता प्राप्त की। स्प्रिगडेल्स स्कूल की ओर से दक्ष चौरे ने सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। मैच में अंपायर विशाल शर्मा और गणेश एवं स्कोरर की भूमिका आकाश चौर ने निभाई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर योगेश परसाई,दिलीप नामदेव, संजय यदुवंशी ,शैलेंद्र पवार सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

युवा दिवस पर कल से प्रदेश में शुरू होगा संकल्प से समाधान अभियान

Sun Jan 11 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सुशासन और स्वराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिये प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।