जबलपुर : जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में कटंगी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक चर्चा एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र को लेकर आवश्यक बैठक सामुदायिक भवन में संपन्न हुई ।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव ,पंडित वीरेंद्र चौबे , पंडित राजेश तिवारी , किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परमलाल अहवसी, प्रभारी विजय यादव, बाबू खान , महेंद्र चक्रवर्ती , संगठन मंत्री राजेश पटेल ,मनोज गोटिया , प्रवीण चौबे , कटंगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर नेक नारायण सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शुक्ला , जिला उपाध्यक्ष जयंत जैन, महासचिव फिरोज खान , सचिव आसिफ खान , मंडल अध्यक्ष मनीष चौरसिया , मनोज तिवारी ,महेंद्र नेमा, शकील खान, पुष्पांजलि सिंह राजपूत ,लेखराज सिंह, प्रेम सिंह, ठाकुर रूप सिंह, शंभू सोनी, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ललित सोनी ,अभय जैन, ठाकुर भगवत सिंह राजपूत, रमन सेन, रिंकू सिंघई, मदन सेन, तस्लीम खान ,तासु नासिर खान डॉक्टर डब्लू कुरैशी, यशपाल सिंह, प्रमोद दुबे, सुल्तान सिंह, अरुण राजपूत, अंकित सिंह बब्बू, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
इस मौके पर सभी अतिथि नेताओं ने संगठन को मज़बूत करने की बात रखी और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी और नियुक्ति पत्र वितरित किए।
