खाद्य तेलों में टिकाव; अरहर दाल महंगी

नयी दिल्ली 03 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मांग निकलने से अरहर दाल महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 76 रिंगिट चढ़कर 4628 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.02 सेंट की तेजी के साथ 47.12 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6200-6300, दाल चना 7200-7300, मसूर काली 7250-7350, मूंग दाल 9900-10000, उड़द दाल 9200-9300, अरहर दाल 7900-8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16484 रुपये, मूंगफली तेल 17692 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 14286 रुपये, पाम ऑयल 12967 रुपये और वनस्पति तेल 16374 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

सोना नरम, चांदी मजबूत

Mon Feb 3 , 2025
इंदौर, 03 फरवरी (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना में नरमी बताई गई वहीं चांदी ऊंची होकर बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2799 डालर व चांदी 3126 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता […]

You May Like