युवा किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बेगमगंज। बड़गवां गांव में एक युवा किसान ने अपने खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़गवां गांव में बीती दीपावली की रात 28 वर्षीय युवा किसान रामकुमार लोधी पिता केशरी लाल लोधी ने अज्ञात कारणों के चलते शराब के नशे में अपने खेत की मेढ़ पर लगे अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आज मंगलवार की सुबह जब मृतक की भाभी खेत पर पहुंची तो उसने अपने देवर को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखा।

उसने भागकर परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतक के भाई चंद्रेश लोधी ने पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि उसका भाई रामकुमार लोधी अविवाहित है उसने रात में परिवार के साथ दीपावली पर पूजन किया और भोजन करने के बाद खेत पर बनी पिता जी की समाधि पर दीपक रखने चला गया था लेकिन लौटकर नहीं आया तो हम लोग समझे पूर्व की भांति कहीं भी सो गया होगा क्योंकि अधिकांश वो घर पर नहीं सोता था। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

पुलिस ने मृतक के भाई चंद्रेश लोधी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Next Post

झाड़ी में बोरे से ढ़का मिला शव, हत्या की आशंका

Tue Oct 21 , 2025
भोपाल।अशोका गार्डन थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को 80 फीट रोड स्थित इलाके में लोगों को झाड़ी के अंदर बोरे से ढ़का शव मिला, जिससे इलाके में डर और दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

You May Like

मनोरंजन