इंदौर की बिजली व्यवस्था का होगा अत्याधुनिकीकरण

इंदौर.:मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अनूप कुमार सिंह ने कहा है कि इंदौर महानगर की बिजली व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कि जाएंगे.उन्होंने कहा कि समय-समय पर नए विकास कार्यों के साथ ही आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता के आधार पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य भी किए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. श्री सिंह ने ये बातें पोलोग्राउंड स्थित चंबल अति उच्चदाब बिजली सब स्टेशन से जुड़े 33 केवी के 16 फीडरों की डक्ट निर्माण एवं अंडरग्राउंड केबल कनेक्टिविटी परियोजना के निरीक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने बताया कि लंबे समय से ग्रिडों से फीडरों की कनेक्टिविटी के आधुनिकीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्धारित समय में पूरा किया है.
गुणवत्ता में होगा सुधार
उन्होंने बताया कि इस परियोजना से शहर के पूर्व संभाग के एमजी रोड, सरवटे और रेलवे स्टेशन क्षेत्र, पश्चिम संभाग के उज्जैन रोड, किला मैदान, एयरपोर्ट रोड एवं जवाहर मार्ग, मध्य शहर संभाग के राजमोहल्ला क्षेत्र तथा उत्तर संभाग के भागीरथपुरा, सांवेर रोड सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा. इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एस.एल. करवाड़िया, मुख्य अभियंता राजेश चंद्र जैन, शहर अधीक्षण अभियंता मनेंद्र गर्ग सहित विद्युत वितरण एवं ट्रांसमिशन कंपनी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Next Post

बैरसिया-राजगढ़ रूट पर बस परमिट रद्द होने से कटी कनेक्टिविटी, 48 घंटे में चलाएं बसें: संभागायुक्त

Thu Aug 6 , 2026
भोपाल। किसानों और ग्रामवासियों की समस्याओं को लेकर संभागायुक्त ने बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी पर नाराजगी जताई. यह नाराजगी बैरसिया से नरसिेंहगढ़ राजगढ़ की यात्री बसों के परमिट निरस्त किए जाने पर की. जिले की बेरिसिया तहसील क्षेत्र में पार्वती पुल बने पीडब्ल्यूडी के पुल लगभग चार साल पहले […]

You May Like