दर्शन करने लाइन में खड़ी वृद्धा की चैन गायब


जबलपुर । रांझी स्थित मन्नत वाली काली जी के पंडाल में दर्शन के लिये लाईन में लगी सेवानिवृत्त शिक्षिका से सोन की चैन चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गीता राजपूत 73 वर्ष निवासी भड़पुरा न्यू शोभापुर व्हीकल फैक्ट्री की सेवा निवृत्त शिक्षिका है वे बेटी नमीता राजपूत के साथ रांझी स्थित मन्नत वाली काली जी के पंडाल में घूमने गई थी । दर्शन के लिये वह लाईन में लगी हुयी थी काफी भीड़ थी दर्शन के लिये लोगों की धक्का मुक्की हो रही थी इसी दौरान उनके गले में पहनी हुयी सोने की चैन गायब हो गई।

.....

Next Post

सहायक उप निरीक्षक पर झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल

Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत टेगोर गार्डन के पहले पम्प हाउस के सामने बाइक सवार लुटेरों ने सहायक उप निरीक्षक पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर राजीव लोचन तिवारी 40 वर्ष निवासी सुभाष कालेनी […]

You May Like