
सोहागपुर। जिझौतिया कड़ा माणिक पुरी ब्राह्मण समाज द्वारा सोहागपुर में नव-निर्मित परशुराम भवन में भगवान श्री परशुराम की मूर्ति स्थापना की तैयारी की जा रही है। इस धार्मिक आयोजन को विशेष महत्व देने के लिए भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव से पवित्र मिट्टी लाई जा रही है।
इसी सिलसिले में गत दिवस समाज के सदस्य पंडित राजेश शुक्ला, पंडित श्वेतल दुबे एवं पंडित अखिलेश तिवारी सोहागपुर से जानापाव पहुंचे, जहां से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी संग्रहित की गई।
समाज के अध्यक्ष पंडित इंद्र कुमार एवं पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में परशुराम भवन में भगवान श्री परशुराम की मूर्ति की विधिवत स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर समाजिक बन्धु गणमान्य नागरिक और जन प्रतिनिधि गत उपस्थित रहेंगे तथा धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
