ल चेयर पर माता-पिता को लेकर मतदान केंद्र पहुंचे केजरीवाल, डाला वोट, अब तक 19.59% वोटिंग

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. राजधानी की सभी 70 सीटों पर जारी मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान दिल्ली के 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और करीब 700 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. नतीजों की घोषणा 8 फरवरी को होगी.

आम आदमी पार्टी जहां तीसरी बार सत्ता हासिल करने की लड़ाई में जुटी है तो वहीं बीजेपी-कांग्रेस भी दिल्ली की गद्दी कब्जाने की जद्दोजहद में है. बीजेपी 25 साल से ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है. वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी से पहले 15 साल सत्ता में रही, लेकिन पिछले दो चुनावों में पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं रही है.

राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं. लगभग 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मतदान के दौरान पुलिस टीम ड्रोन से भी निगरानी रखेगी.

Next Post

मिल्कीपुर में महिलाओं के बुर्के पर विवाद

Wed Feb 5 , 2025
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने एक और आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि चुनाव अधिकारी मुस्लिम महिलाओं के बुर्के हटवाकर पहचान पत्र मिला रहे हैं. सपा की ओर से सुबह से लेकर अब तक कई आरोप लगाए जा चुके हैं. इनमें पुलिस द्वारा […]

You May Like