
टीकमगढ़। जिले के मजना पुलिस चौकी क्षेत्र के रायपुर गांव में शराब के लिए पैसे न देने पर दो युवकों ने एक परिवार पर घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ित परिवार ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना सोमवार को हुई, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भज्जू यादव और रवि यादव नामक दो व्यक्तियों को लाठी डंडों के साथ महिला, पुरुष और बच्चों के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। जानकारी के अनुसार, हरगोविंद रैकवार अपनी बेटी की विदाई के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में रवि और भज्जू यादव ने नशे की हालत में उनसे पैसों की मांग की।
