
सतना।मध्य प्रदेश भवन में आज आवासीय आयुक्त श्रीमती रश्मि अरुण शमी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध मैहर बैंड की प्रस्तुति दी गई।
बैंड में सौरभ कुमार चौरसिया के नल तरंग वादन में गोकर्ण प्रसाद पांडे ने वायलिन, गौतम भारती ने हारमोनियम, बृजेश कुमार द्विवेदी ने सरोद, डॉ अशोक कुमार बाड़ोलिया ने तबला और मोहम्मद अहमद खान ने सारंगी पर संगत दी। बैंड ने विभिन्न शास्त्रीय राग और लोकधुनों की प्रस्तुति दी।
इसके पूर्व मैहर स्थित आवासीय कला संस्था आर्ट ईचौल की संस्थापक श्रीमती अंबिका बैरी ने संस्था द्वारा दिए जा रहे सिरेमिक, काष्ठ, मेटल और पत्थर शिल्पकला प्रशिक्षण और फैलोशिप पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मैहर जिले के ग्राम महेदर के गीताजंली इंटरनेशनल के डेलास ब्रांड द्वारा जिले के ओडीओपी टमाटर के प्रसंस्कृत उत्पादों सॉस, कैचअप, प्युरी और चटनी की प्रदर्शनी और विक्रय आयोजित किया गया। मैहर के प्रसाद के साथ मृगनयनी और विंध्य हर्बल्स के उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के अधिकारी और कर्मचारी तथा दिल्ली में निवासरत मध्यप्रदेश के मूलनिवासी उपस्थित थे।
…
