जनपद कार्यालय में तोड़फोड़, जनपद सीईओ ने उपाध्यक्ष पर लगाया आरोप

पटेरा/दमोह.जनपद पंचायत पटेरा में गुरुवार शाम हुई तोड़फोड़ के मामले में जनपद पंचायत पटेरा के उपाध्यक्ष राजेश कुर्मी पर आरोप लगा है.प्रभारी जनपद सीईओ हलदार मिश्रा ने जनपद के कर्मचारियों के साथ पटेरा पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.प्रभारी जनपद सीईओ हलधर प्रसाद मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे तक वह पटेरा कार्यालय में थे.शाम को 6:30 बजे दमोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग थी, जिसमें मुझे शामिल होना था. इसलिए मैं दमोह पहुंच गया. शाम करीब 6:30 बजे मुझे फोन आया कि जनपद उपाध्यक्ष राजेश कर्मी अपने कुछ साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचे हैं और कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे हैं उन्होंने टेबल, कुर्सी, दरवाजे, नेम प्लेट, शिकायत पेटी, मेरे कार्यालय में कांच वगैरह सब तोड़ दिए.उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं है. जनपद पंचायत सीईओ और किसी भी कर्मचारी को नहीं है. घटना के बाद से कर्मचारी दहशत में है और इसलिए हमने पुलिस में शिकायत की है,ताकि इस मामले में कार्रवाई हो.

शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे जनपद सीईओ अन्य कर्मचारी, पटेरा थाने पहुंचे. जहां पर पुलिस कर्मचारियों के बयान दर्ज किये पटेरा टीआई सरोज सिंह का कहना है कि मामले में शिकायत ले ली गई है और इसकी जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी. अभी आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए राजेश पटेल और अन्य पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं191(2),190,132,324(4),296,351,सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 धारा 3,और धारा 5 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जनपद पंचायत पटेरा की ओर से शिकायत कर्ता अंगद सिंह लोधी द्वारा बताया गया कि जनपद उपाध्यक्ष द्वारा बेवजह तोड़फोड़ करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया गया था.वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर जनपद उपाध्यक्ष राजेश कुर्मी ने वीडियो पोस्ट करते हुए अपना पक्ष रखा और बताया कि लगभग ढाई करोड़ की राशि अपने अपने चहेतों को 12 प्रतिशत कमीशन लेकर की गई. जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया था, मैंने किसी प्रकार से कोई तोड़फोड़ नही की है यह आरोप झूठा है मुझे फसाने के लिए मैं जनता का चुना हुआ प्रतिनिधि हूं.

पुलिस करेगी खुलासा

वहीं कानाफूसी इस बात विवाद के लिए एक वजह यह भी बता रही है कि इसके पहले पटेरा जनपद सीईओ का प्रभार आरईएस एसडीओ अनुग्रह सिंह के पास था. उनका स्थानांतरण होने के बाद जगह खाली थी.जनपद उपाध्यक्ष कुर्मी, आरईएस ईई मनोज गुप्ता की जनपद सीईओ का चार्ज दिलाना चाहते थे, लेकिन जनपद अध्यक्ष व सदस्य दमोह जनपद सीईओ हलधर प्रसाद मिश्रा को पटेरा का प्रभार दिलाने पर सहमत थे और हुआ भी यही की मिश्रा को यहां का चार्ज मिल गया और इसी कारण जनपद उपाध्यक्ष नाराज थे.कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा पुलिस करेगी.

Next Post

गोपनीय शिकायत: CBI ने नारकोटिक्स के इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया

Fri Jul 18 , 2025
नीमच। सीबीआई ने उज्जैन स्थित सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो में पदस्थ इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह जाट को नीमच से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि न तो सीबीआई ने और न ही नारकोटिक्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने गुरुवार […]

You May Like