
इंदौर। ड्राई डे पर आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बाम्बे बाजार क्षेत्र में केसरबाग पुल के पास आधी रात के बाद दबिश देकर 5 पेटी देशी मसाला शराब जब्त की गई, हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं श्रद्धा सबुरी प्रजापत नगर से निलेश चौहान के कब्जे से 35 पाव और जबरन कॉलोनी से मनोज वर्मा के पास से 125 पाव मसाला शराब बरामद की गई। सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि तीन स्थानों से कुल 8 पेटी मसाला शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। इसके अलावा अमृतसरी पंजाबी ढाबा पर अनधिकृत रूप से शराब परोसने और पीने की शिकायत पर दबिश दी गई, जहां से 12 बल्क लीटर बीयर जब्त की दोनों प्रकरण दर्ज किए। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 44,600 रुपये आंकी गई है।
