हत्या के प्रयास का सनसनीखेज मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। थाना गढ़वा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहेरी में गत दिवस फसल विवाद को लेकर हत्या के प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार फरियादी राजकुमार सिंह गुर्जर पिता बांकेलाल सिंह गुर्जर निवासी ग्राम बहेरी चौकी बगदरा थाना गढ़वा ने 29 जनवरी को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि शासकीय भूमि पर बोई गई सरसों की फसल को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान आरोपी ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे और फसल काटने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फरियादी की मॉ एवं बहन के साथ अश्लील गालियां दीं, फिर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। हमले में राजकुमार गुर्जर, मनोज गुर्जर, लालबहादुर गुर्जर, रमेश गुर्जर और पवन गुर्जर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चितरंगी अस्पताल भेजा गया, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर एवं जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), एवं 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गढ़वा निरीक्षक विद्यावारिधी तिवारी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोपमणि गुर्जर, अशोक गुर्जर, अनिल गुर्जर, प्रमोद गुर्जर और तेजबहादुर गुर्जर को 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ग्राम बहेरी चौकी बगदरा थाना गढ़वा के निवासी हैं।

Next Post

ईशान किशन का तूफानी शतक, अर्शदीप का पंजा, भारत ने 4-1 से जीती सीरीज

Sat Jan 31 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 31 जनवरी (वार्ता) ईशान किशन (103) के पहले आतिशी शतक,कप्तान सूर्यकुमार यादव (63) और हार्दिक पंड्या (42) की तूफानी पारियों तथा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (51 रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने न्यूज़ीलैंड को पांचवें और अंतिम टी 20 मुकाबले […]

You May Like

Play sound