
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आश्वासन दिया है. मंगलवार को वर्मा के खिलाफ कांग्रेस बीजेपी कर्मचारी संघ ब्राह्मण समाज के संयुक्त प्रतिनिमंडल ने विधानसभा में मुख्यमंत्री से भेंटकर तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा.
सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा ने 23 नवंबर को अंबेडकर मैदान में ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके विरोध में कर्मचारी मोर्चा एवं ब्राह्मण समाज निरंतर उग्र आंदोलन कर रहा था. मंगलवार को मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को विधानसभा में मिलने के लिए समय दिया. मुख्यमंत्री ने ज्ञापन को अच्छे से पढ़कर ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है. अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी मोर्चा को और ब्राह्मण समाज को प्रतिनिधिमंडल में शामिल विधायकों को विश्वास है कि आईएएस संतोष वर्मा ने बेटियों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है. उसका खामियाजा अब भुगतना पड़ेगा.
प्रतिनिधिमंडल में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, अभिलाष पांडे, विधायक सीता चरण शर्मा, विधायक रमेश मेदोला, विधायक रिती पाठक, कर्मचारी मंच एवं मप्र सवर्ण अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे, ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा सहित लोग इस मौके पर उपस्थित रहे.
