राशिफल-पंचांग : 24 अक्टूबर 2025

पंचांग 24 अक्टूबर 2025:-

रा.मि. 02 संवत् 2082 कार्तिक शुक्ल तृतीया भृगुवासरे रात 10/30, अनुराधा नक्षत्रे रातअंत 6/18, सौभाग्य योगे रातअंत 5/28, तैतिल करणे सू.उ. 6/22, सू.अ. 5/38, चन्द्रचार वृश्चिक, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी, उत्तरदायित्वों को संभालना पड़ेगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यापार में सफलता मिलेगी, यात्रा में कष्ट होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा, धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त होगी, अध्ययन में रूचि रहेगी.मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों का मनोबल बना रहेगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 24 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सुन्दर, कुशल, दुबला, पतला, एवं लंबे कद का होगा, शिक्षा उत्तम रहेगी, लेखन, अध्ययन कार्य में सफलता मिलेगी, आय के एक से अधिक साधन रहेंगे, नौकरी में इनको अच्छी सफलता मिलेगी.

———————————————————

मेष- युवाओं को अध्ययन के लिये दूर जाना पड़ सकता है, निजी कार्यो को टालने से समस्या बढ़ेगी, किसी उत्सव में शामिल होने के अवसर मिलेगा.

वृषभ- साझेदारी में नई योजना की शुरूआत हो सकती है, प्रभावशाली लोगों, के संपर्क का लाभ मिलेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, मानसिक खुशी होगी.

मिथुन- पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा, कारोबारी गठजोड़ लाभकारी हो सकता है, कार्यो में इच्छित सफलता मिलेगी,सामाजिक प्रतिष्ठा रहेगी.

कर्क- परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं, सोच समझकर नया कार्य हाथ में लें, नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी.

मीन‘- एक से अधिक काम शुरू करने का मन बनेगा, रचनात्मक कार्यो में मौलिक सूझबूझ का लाभ मिलेगा, धार्मिककार्यो में यश मिलेगा.

कन्या- युवाओं को बेहतर विकल्प की तलाश रहेगी, पारिवारिक जबावदारी आ सकती है, वास्ते सतर्कता बांछनीय है, रूके कार्यो में गति आयेगी.

तुला- नये समझौते कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे, नये मित्र बनेंगे, अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें, किया गया प्रयास सफल होगा.

वृश्चिक- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, परिश्रम अधिक, लाभ कम होगा, अज्ञात भय एवं चिन्ता दूर होगी, विरोधी पक्ष के कारण परेशानी होगी.

धनु- आप जिसे घाटे का सौदा समझ रहे हैं,उसमें अच्छा लाभ होगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंउन्नति होगी, संतान की समस्या का सरलता से समाधान होगा.

मकर- निजी संबंधों में चल रहा विवाद आपसी बातचीत से सुलझने का योग है, माता पिता के सहयोग से कार्यो में मदद मिलेगी, यश सम्मान मिलेगा.

कुम्भ- वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है, आकस्मिक धन लाभ होगा, पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जहां तक बने यात्रा न करें.

मीन- मित्रों से कहासुनी का मलाल रहेगा, कार्यस्थल पर व्यवस्था सुधारने परिश्रम करना पड़ेेगा, पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा, मान सम्मान प्राप्त होगा.

———————————————————

व्यापार भविष्य-

कार्तिक शुक्ल तृतीया को अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, रूई, कपास, सरसों, सूरजमुखी, मूॅगफली के भाव में मंदी होगी, जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, जावित्री के भाव में तेजी होगी, वायदा विचार आज 12 बजकर 13 मिनिट से 10 सेकेण्ड के रूख पर व्यापार करना लाभकारी होगा, भाग्यांक 7278 है.

———————————————————

Next Post

वन क्षेत्र के विस्तार के प्रयास जारी रहें

Fri Oct 24 , 2025
भारत ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की ताजा वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन रिपोर्ट 2025 में भारत को वन क्षेत्र में विश्व में नौवां और वार्षिक वन वृद्धि में तीसरा स्थान मिला है. यह उपलब्धि केवल […]

You May Like