विराट कोहली ने पोंटिंग और सहवाग को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलते ही एक बड़ा कारनामा किया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने इस मामले में रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा।

दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 7वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक लगाए थे। इसके साथ ही वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

Next Post

सम्मेलन से दिया सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश

Mon Jan 19 , 2026
जबलपुर: सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों की चहल-पहल, मंच पर अनुशासित परिचय क्रम, दर्शक दीर्घा में बैठे परिजन और समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी—पूरा परिसर सामाजिक एकता और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बन गया। अवसर था जिला लोधी महासभा एवं ग्रामीण इकाई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं […]

You May Like