जबलपुर: सुबह से ही पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों की चहल-पहल, मंच पर अनुशासित परिचय क्रम, दर्शक दीर्घा में बैठे परिजन और समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण मौजूदगी—पूरा परिसर सामाजिक एकता और संस्कारों का जीवंत उदाहरण बन गया। अवसर था जिला लोधी महासभा एवं ग्रामीण इकाई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह का। सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाजबंधुओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
समाज की उन्नति और प्रगति के लिए आवश्यक
मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि रानी अवंति बाई लोधी के त्याग और संघर्ष से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बरगी विधायक नीरज ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर अभय प्रताप सिंह, ठाकुर भाव सिंह, जिला पंचायत सदस्य अरविंद ठाकुर, तरवट सिंह पटेल, एसटी कमिश्नर लोकेश लिल्लारे, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल एवं चतुर सिंह लोधी उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने की।
हैदराबाद सहित कई जिलों आए लोग
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना एवं युवक-युवतियों को वैवाहिक मंच प्रदान कर सामाजिक एकता को सशक्त करना है। सम्मेलन में हैदराबाद सहित कई जिलों से आए लगभग 500 युवक-युवतियों ने मंच से अपना संक्षिप्त परिचय दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ सराहा।
इनका रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व पार्षद तेवर राजकुमार पटैल, अध्यक्ष एस.एस. राजपूत, ग्रामीण एड शिव कुमार पटेल, संयोजक एड. एम. के. सुलाखे, छोटेसिंह, भारतभूषण पटैल, राजेन्द्र सिंह, रमेश पटैल, डॉ. के.एस. ठाकुर, ओ.पी. पटैल, जनक पटेल, अतुल पटेल, डॉ. प्रतिभा सिंह ठाकुर, यशवती ठाकुर, बिरजू ठाकुर, प्राचार्य बी.एस. पटेल, अमित पटेल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं का सराहनीय योगदान रहा
