बजट सत्र में होंगी कुल 30 बैठक, 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण, बजट एक फरवरी को

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (वार्ता) संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर दो चरणों में दो अप्रैल तक चलेगा जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी।

राज्यसभा सचिवालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी से संसद का बजट सत्र बुलाया है। सत्र के पहले दिन 28 फरवरी को श्रीमती मुर्मु संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी, 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में रखा जायेगा और रविवार एक फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा।

आधिकारिक सूचना के अनुसार सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी चलेगा जिसमें लोकसभा और राज्यसभा की 13-13 बैठकें होंगी। दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल चलेगा जिसमें कुल 17 बैठकें होंगी। जारी विवरण के अनुसार, शुक्रवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर संसद की बैठक नहीं होगी। शनिवार 31 जनवरी को अवकाश रहेगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 01 फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी।

दोनों सदनों की कार्यवाही 13 फरवरी को नौ मार्च तक के लिए स्थगित कर दी जायेगी। दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक होगा। इस दौरान कुल 17 बैठकें होंगी, और 26 मार्च को रामनवमी तथा 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होगा।

 

Next Post

वार्षिक आमसभा न कराने वाली 51 सहकारी समितियों का पंजीयन होगा समाप्त

Mon Jan 12 , 2026
रीवा। संयुक्त आयुक्त सहकारिता राकेश कुमार पाण्डेय ने 51 सहकारी समितियों को पंजीयन समाप्त करने का नोटिस दिया है. यह नोटिस मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18 ए/क के तहत दिया गया है. इन समितियों द्वारा वार्षिक आमसभा की बैठक न कराने, पंजीयन के बाद निर्वाचन न कराने […]

You May Like