इंदौर: शहर की नर्मदा जलप्रदाय टंकियों की सफाई का नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है. नर्मदा पानी के टंकियों की अंडर से सफाई एवं टंकी दीवारों पर केमिकल पुताई और क्लोरिफिकेशन किया जा रहा है.नगर आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर में नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल देने के लिए नर्मदा पेयजल आपूर्ति से जुड़ी सभी टंकियों की सफाई का काम किया जा रहा है. टंकियों में गहन साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार क्लोरिनेशन का कार्य निरंतर रूप से चलाया जा रहा है.
आज शहर की बर्फानी धाम,भूरी टेकरी तथा महावीर नगर पेयजल टंकी के साफ सफ़ाई के गई. सफाई कार्य के दौरान टंकियों के आंतरिक भाग, तल एवं दीवारों की सफाई कर कीटाणुनाशक केमिकल का छिड़काव किया गया, ताकि पानी की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनी रहे. आयुक्त सिंघल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल टंकियों की मॉनिटरिंग, क्लोरिनेशन एवं सफाई कार्य में पूर्ण सतर्कता बरती जाए और तय मानकों के अनुरूप कार्य करें.
