वाकणकर ब्रिज के समानांतर आकार ले रहा नया पुल

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शहर को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. हरि फाटक से इंदौर रिंग रोड होते हुए दाऊदखेड़ी मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर एक नया उच्च स्तरीय पुल बनाया जा रहा है. यह पुल वर्तमान में बने पुराने वाकणकर ब्रिज के समानांतर निर्मित किया जाएगा.मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जहां 25 जनवरी को हरि फाटक ब्रिज की नई फोर लाइन शाखा का भूमि पूजन करने वाले हैं उसी स्थान पर सेतु विकास निगम यह ब्रिज बन रहा है. एमपीआरडीसी द्वारा हरी फाटक सड़क पर एक वृहद डोम बनाया गया है, जिसे पूरा तिरंगे वस्त्रों से सजाया संवारा जा रहा है 26 जनवरी के पहले गणतंत्र दिवस का आभास आयोजन में होगा.

सिंहस्थ मेला क्षेत्र से होगा कनेक्ट
सेतु विकास निगम द्वारा शिप्रा नदी पर जो ब्रिज बनाया जा रहा है ये नया ब्रिज हरि फाटक से दाऊदखेड़ी, जीवनखेड़ी और सिंहस्थ बायपास मार्ग तक आवागमन को आसान बनाएगा. सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु, साधु-संत और पर्यटकों के लिए यह पुल बेहद उपयोगी साबित होगा, जिससे मेला क्षेत्र तक पहुंचने में समय की बचत होगी.

जाम से मिलेगी मुक्ति
अक्सर हरिफाटक ब्रिज पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने में यह नया पुल मील का पत्थर साबित होगा. जाम की स्थिति में लोग दोनों ब्रिजों का उपयोग कर सांवरा खेड़ी, दाऊदखेड़ी, जीवनखेड़ी और सिंहस्थ मेला क्षेत्र की ओर आसानी से निकल सकेंगे, जिससे यातायात का दबाव कम होगा.
नया पुल बनने से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि उज्जैन को आर्थिक लाभ भी मिलेगा. आवागमन सुलभ होने से व्यापार, पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को गति मिलेगी और लोग अपने गंतव्य तक कम समय में पहुंच सकेंगे. नवभारत से चर्चा में सेतु विकास निगम के कार्यपालिका यंत्र पीएस पंत ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की सेतु शाखा द्वारा किया जा रहा है। परियोजना को सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

ब्रिज पर एक नजर
हरिफाटक से इन्दौर रिंग रोड, दाउदखेड़ी मार्ग पर क्षिप्रा नदी पर पूर्व में निर्मित पुल वाकऑवर पुल के समानांतर नवीन उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति 64.99 करोड़ है. मे. श्री ब्रह्माणी कंस्ट्रक्शन, मेहसाणा, गुजरात द्वारा अनुबंधानुसार कार्य किया जा रहा है, ब्रिज की पूर्णता समयावधि 18 माह (वर्षाकाल को छोड़कर) रहेगी

Next Post

ढाई सौ करोड़ की जमीन पर कब्जे की कोशिश

Sat Jan 24 , 2026
इंदौर: शहर के पश्चिम क्षेत्र में रणजीत हनुमान के पीछे स्थित संस्था की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की. प्रशासन को जानकारी लगते ही एसडीएम ने मौके पर से जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया और काम रुकवाने की कार्रवाई की.रणजीत हनुमान के पीछे स्कीम 71 के […]

You May Like