![]()
सागर। जिले के बंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम भडराना में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जंगली भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी बस्ती में घुस आया। सुबह करीब 6:00 बजे हुए इस अचानक हमले में भालू ने दो महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 6:00 बजे जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी अचानक एक भालू बस्ती में दाखिल हो गया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, भालू ने सामने आईं दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया जिससे भालू भाग गया।
मिली जानकारी अनुसार भालू ने कुछ मवेशियों को भी घायल किया है।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर डायल 112 पहुंची और घायलों को बंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिलाओं का इलाज किया गया।
घटना की सूचना वन विभाग की एक टीम गांव पहुंची वहीं अस्पताल में उप वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई की गई।
