भीषण गर्मी में भटक रहे मासूम बच्चे को सुरक्षित परिवार तक पहुँचाया

जबलपुर:नेशनल हाईवे-44 स्थित टिंसी बरगी के पास मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी के दौरान सडक़ किनारे एक लगभग 9 वर्षीय मासूम बालक वंश पिता राजेंद्र टेकाम, निवासी नारायणपुर अपनी माता की तलाश में रास्ता भटक गया। बालक अपने घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर निकल आया था एवं अत्यधिक घबराया एवं परेशान अवस्था में था। इसी दौरान संभागीय परिवहन उडऩदस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर एवं उनके स्टाफ की नजर बच्चे पर पड़ी। टीम द्वारा तत्काल मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को सुरक्षित रोका गया एवं उसे पानी एवं भोजन उपलब्ध कराया गया।

इसके उपरांत बच्चे से शांतिपूर्वक बातचीत कर उसका हाल-चाल एवं घर-परिवार की जानकारी प्राप्त की गई। बच्चे द्वारा दी गई सीमित जानकारी के आधार पर स्थानीय सहयोगियों की मदद ली गई। सामूहिक प्रयासों के फलस्वरूप बच्चे के परिजनों एवं गंतव्य स्थान का पता लगाया गया एवं बालक को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया गया। बच्चे को सुरक्षित देखकर परिवार वालों की आँखें नम हो गईं एवं उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों ने संभागीय परिवहन उडऩदस्ता टीम एवं आरटीओ स्टाफ का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। इस मानवीय कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा भी सराहना की जा रही है।

Next Post

लहार थाना क्षेत्र में एक्सीडेंट में युवक की मौत

Wed May 13 , 2026
भिंड:लहार थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौराहे के पास एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की देर रात तक पहचान नहीं हुई है। मृतक की जेब में मोबाइल मिला है जिसमें डीपी लगी है। लहार पुलिस ने कहा कि अगर कोई मृतक को पहचानता है तो […]

You May Like