
बैतूल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने पेयजल स्रोतों के गिरते जल स्तर को देखते हुए जिले की पूरी राजस्व सीमा में 27 नवंबर 2026 से 30 जून 2027 तक सभी अशासकीय/निजी नलकूपों के खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है।
कोई भी बोरिंग मशीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अनुमति के बिना प्रवेश नहीं कर सकेगी और न ही नया नलकूप खोदा जा सकेगा। सार्वजनिक सड़कों से गुजरने वाली मशीनें छूट में हैं। अवैध प्रवेश या खनन पर मशीनें जब्त की जाएंगी और एफआईआर दर्ज होगी। उल्लंघन पर दो साल तक की जेल या 10 हजार रुपये जुर्माना (या दोनों) का प्रावधान है।
शासकीय योजनाओं के नलकूप इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। जरूरत पड़ने पर निजी नलकूपों का अधिग्रहण भी किया जा सकता है।
