बहुती और त्योंथर फ्लो सिंचाई परियोजना का कार्य 31 अक्टूबर तक पूरा करें

रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में संभाग की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने जल संसाधन विभाग और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि बहुती, त्योंथर फ्लो और माइक्रो सिंचाई परियोजनाएं 31 अक्टूबर तक पूर्ण करें ताकि रबी फसल के लिए किसानों को पानी मिल सके. बहुती परियोजना का 91% कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने नहरों में सीपेज सुधार, शेष कार्यों में तेजी, किसानों को मुआवजा देने और निर्माण से किसी को परेशानी न होने के निर्देश दिए. सीतापुर-हनुमना परियोजना में मुख्य बांध के लिए पर्यावरण स्वीकृति हेतु प्रयास तेज करने और कंसल्टेंट एजेंसी की मदद लेने को कहा गया.

Next Post

बिजली उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर ऊर्जा मंत्री ने सुनी समस्याएं

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भोपाल एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचते ही एक्शन में नजर आए। उन्होंने रेलवे स्टेशन से महाराजपुरा विद्युत वितरण केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया तथा एफओसी के तहत दर्ज विद्युत शिकायतों का, उपभोक्ताओं से सीधे फोन पर बात कर निराकरण किया। श्री तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों को […]

You May Like