ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाते दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: पुलिस ने शहर में ऑनलाइन जुए और क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनाड़िया क्षेत्र से दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रतिक्षा अपार्टमेंट में बैठकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए सट्टा संचालन कर रहे थे. पुलिस ने उनके पास से 5 मोबाइल, एक लैपटॉप और दो कैलकुलेटर जब्त किए हैं.एडिशनल डीसीपी के निर्देश पर थाना कनाड़िया पुलिस टीम को शनिवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्वसंपन्न नगर स्थित प्रतिक्षा अपार्टमेंट में दो युवक ऑनलाइन सट्टे का कारोबार कर रहे हैं.

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारते हुए दोनों आरोपियों राजेश उर्फ लक्की और सागर उर्फ बंटी को रंगेहाथों पकड़ लिया. आरोपी मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों की आईडी बनाकर क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाते थे. मौके से मिली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच में सट्टे से संबंधित कई एंट्रियां और ट्रांजेक्शन डेटा मिला है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है. मामले में कनाड़िया पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस का कहना है कि शहर में ऑनलाइन जुआ और सट्टे के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

अहमदाबाद डिफेंडर्स ने मुंबई मीटियर्स को सीज़न की पहली हार दी

Sun Oct 19 , 2025
हैदराबाद (वार्ता) अहमदाबाद डिफेंडर्स ने शनिवार को आरआर केबल प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय स्कैपिया के मुकाबले में अब तक अपराजित मुंबई मीटियर्स को चौंकाते हुए 12-15, 15-7, 15-12, 21-20 से हराया। नंधगोपाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में […]

You May Like